
Durg पुलिस का बड़ा कदम: नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने टोल फ्री नंबर 1933 जारी
दुर्ग पुलिस ने मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से एक अहम पहल की है। ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत दुर्ग पुलिस द्वारा टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अवैध नशे के कारोबार से जुड़ी सूचनाएं सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे।

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस द्वारा विधिसम्मत और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नशे के अवैध नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जा सके।

500 ई-रिक्शा में चस्पा किया गया टोल फ्री नंबर
जन-जागरूकता अभियान के तहत दुर्ग–भिलाई शहर में संचालित लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर 1933 चस्पा किया गया है। इसके साथ ही जिले के समस्त पुलिस वाहनों में भी यह नंबर लगाया गया है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

एसएसपी ने हरि झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की
दिनांक 04 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर इस जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना और आम लोगों को पुलिस के साथ जोड़ना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



