March 6, 2026
Rajnandgaon : विवाद शांत कराने पहुंचे युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon : विवाद शांत कराने पहुंचे युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Feb 4, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विवाद शांत कराने पहुंचे अपने ही दोस्त पर धारदार हंसिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

कार्यक्रम से लौटते समय हुआ था विवाद

यह घटना 1 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:10 बजे की है। ग्राम विजयपुर निवासी प्रवीण कुमार भुआर्य अपने मित्र विमल मंडावी के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने विजय सलामें और लोमश मंडावी के बीच विवाद होते देखा।

बीच-बचाव करने पर बढ़ा गुस्सा

प्रवीण और विमल ने बीच-बचाव कर दोनों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया और लोमश मंडावी को उसके घर छोड़ने चले गए। लेकिन घर पहुंचने के बाद भी लोमश का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

घर से हंसिया लाकर किया ताबड़तोड़ हमला

लोमश मंडावी गुस्से में घर के भीतर से सब्जी काटने वाला धारदार हंसिया लेकर बाहर आया और प्रवीण कुमार से दोबारा विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अचानक प्रवीण पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में प्रवीण के पेट और हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आईं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल अवस्था में प्रवीण कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, हंसिया बरामद

मामले में शिकायतकर्ता धीरज कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 2 फरवरी को पुलिस ने आरोपी लोमश मंडावी (उम्र 24 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया खून से सना हंसिया भी बरामद कर लिया गया है।

 

BNS की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix