
बस्तर रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत
तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
बस्तर | बस्तर रोड पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान, गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान
राम रतन ठाकुर (20 वर्ष)
रूपेंद्र नेताम (25 वर्ष)
खिलेश्वर नेताम (18 वर्ष)
के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक गरियाबंद जिले के निवासी थे। घटना की खबर मिलते ही उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



