March 6, 2026
Balod : वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Balod : वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Feb 4, 2026

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की 18 वर्षीय युवती के साथ साइबर ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के मौसी के देवर ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।
पारिवारिक रिश्ते की आड़ में बढ़ाया संपर्क
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2025 में उसकी मौसी की शादी पुणे-बीड़ (महाराष्ट्र) में हुई थी। इसी दौरान उसका संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ। शुरुआत में मोबाइल और वीडियो कॉल पर सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने विश्वास जीत लिया।
वीडियो कॉल में कपड़े उतरवाकर बनाई अश्लील रिकॉर्डिंग
कुछ समय बाद आरोपी ने युवती के नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बनवाई, जिसका पासवर्ड दोनों के पास था। इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने युवती से कपड़े उतरवाए और उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग व स्क्रीनशॉट ले लिए।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग
अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपी ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की। डर के कारण युवती ने कई बार फोन-पे और नकद के माध्यम से 990 रुपए आरोपी को दिए।
पैसे देने से इनकार करने पर वीडियो किया वायरल
पीड़िता के अनुसार, जब उसने और पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पोस्ट कर दिए। इससे युवती मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
मामले की शिकायत पर बालोद कोतवाली पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ केस दर्ज किया।
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपी पर
•आईटी एक्ट की धारा 67(ए)
•बीएनएस की धारा 308(2) और 296
के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix