March 7, 2026
Balod में भीषण सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलटी कार, व्यापारी मौत

Balod में भीषण सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलटी कार, व्यापारी मौत

Feb 3, 2026

बालोद। जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के संबलपुर नर्सरी के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार व्यापारी की पत्नी और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

अचानक सामने आया कुत्ता बना काल

जानकारी के अनुसार, देवरीपसौद निवासी व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बालोद से अपने घर लौट रहे थे। संबलपुर नर्सरी के पास अचानक एक कुत्ता कार के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में भूपेंद्र ने कार से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार वाहन पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही जान चली गई।

ग्रामीणों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। कार के दरवाजे लॉक हो जाने के कारण लोगों ने पत्थर मारकर शीशे तोड़े और अंदर फंसे बच्चों और महिला को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुँचाया गया। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र की पत्नी राघोनवागांव के शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं।

इलाके में शोक की लहर

सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल में भर्ती पत्नी और दोनों बच्चों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से देवरीपसौद और संबलपुर क्षेत्र में शोक का माहौल है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix