March 2, 2026
Raipur : केबल चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : केबल चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Feb 3, 2026

रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए जा रहे आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के संचार केबल चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सेंट्रल जोन पुलिस ने केबल चोरी करने वाले 02 आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले 02 क्रेताओं सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


धमतरी गेट और कालीबाड़ी चौक से हुई थी केबल चोरी

प्रार्थी ध्रुतिमान सामल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रायपुर शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत लगाए जाने वाले संचार केबल को अज्ञात चोरों द्वारा धमतरी गेट और कालीबाड़ी चौक क्षेत्र से चोरी कर लिया गया है।
इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 26/26 एवं 27/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित हुई संयुक्त टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।

 

सीसीटीवी फुटेज से खुली चोरी की परतें

पुलिस टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही पुराने केबल चोरों के बारे में जानकारी एकत्र की गई। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

 

चोरी कर केबल जलाकर निकाला जाता था तांबा

पुलिस ने सरोज यादव और नरसिंह बरिहा को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने केबल चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए केबल को जला कर उसमें से तांबा निकालते थे और उसे बिरंची नाग एवं अजय देवांगन को बेच देते थे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix