March 4, 2026
भारत-यूएस ट्रेड डील: गदगद बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर सेंसक्स और निफ्टी

भारत-यूएस ट्रेड डील: गदगद बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर सेंसक्स और निफ्टी

Feb 3, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लागू टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। India-US Trade Deal से जुड़े इस बड़े फैसले का असर मंगलवार को बाजार खुलते ही साफ नजर आया।

शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ शुरुआत
मंगलवार को कारोबार की शुरुआत के साथ ही सेंसेक्स करीब 2400 अंकों की छलांग लगाकर खुला, जबकि निफ्टी 700 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ। निवेशकों में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे बाजार में चौतरफा खरीदारी हावी रही।

दिग्गज शेयरों में तूफानी तेजी

  • टैरिफ कट की खबर का सबसे ज्यादा फायदा बड़े कॉरपोरेट शेयरों को मिला।
  • अडानी पोर्ट्स का शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी करीब 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इसके अलावा बैंकिंग, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई।

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव
बीते दिनों आई भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भी रिकवरी के संकेत मिले हैं।
MCX पर 2 फरवरी को चांदी दोपहर तक 39 हजार रुपये गिरकर 2.25 लाख रुपये तक आ गई थी, लेकिन शाम होते-होते गिरावट घटकर 6 हजार रुपये रह गई और कीमत 2.60 लाख रुपये तक पहुंच गई।

सोना भी सोमवार को 1.37 लाख रुपये तक टूटने के बाद शाम के कारोबार में फिर 1.50 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गया।

India-US Deal से रुपये में मजबूती
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सहमति और टैरिफ घटने के ऐलान के बाद NDF ट्रेडिंग में भारतीय रुपये में मजबूती देखने को मिली है। इससे विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं। लंबे समय से अटकी इस ट्रेड डील को लेकर अब अनिश्चितता खत्म होती नजर आ रही है।

PM मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी साझा की। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच तत्काल प्रभाव से व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। साथ ही भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा भी की।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix