March 4, 2026
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, Police ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार 

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, Police ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार 

Feb 2, 2026

धमधा (दुर्ग)। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाई है। घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने शिकायत मिलने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 1 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। आरोपी लक्ष्मण वर्मा अनाधिकृत रूप से पीड़िता के निवास स्थान पर घुस गया। वहां उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने अगले दिन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धमधा पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 35/2026 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी लक्ष्मण वर्मा (20 वर्ष) को उसके गांव हिरतरा से गिरफ्तार कर लिया।

भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में सराहना हो रही है। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix