
मड़ई मेले में चाकूबाजी कर फरार हुए मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की स्कॉर्पियो और हथियार जप्त
खरोरा/रायपुर। रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायखेड़ा के मड़ई मेले में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। स्कॉर्पियो गाड़ी हटाने की बात पर हुए विवाद में आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक नाबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद
घटना 23 जनवरी की रात की है। ग्राम रायखेड़ा के चितावर मंदिर के पास मड़ई मेला और छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम चल रहा था। प्रार्थी और उसके दोस्तों ने जब रास्ते में खड़ी काली स्कॉर्पियो (CG 22 U 4751) को हटाने के लिए कहा, तो आरोपी अजीत घृतलहरे और उसके साथी भड़क गए। आरोपियों ने “रुक अभी तुम लोगों को बताते हैं” कहकर धमकी दी और कुछ ही देर बाद हथियार लेकर लौट आए।

पेट और सिर पर किया था प्राणघातक हमला
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी और उसके दोस्त चंद्रकांत वर्मा पर हमला बोल दिया। मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे ने चंद्रकांत के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वहीं, अन्य आरोपियों ने प्रार्थी के जांघ, सिर और कान पर भी चाकू से कई वार किए। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे।
पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
रायपुर एसएसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी की। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे और ईश्वर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू और काली स्कॉर्पियो जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 109 BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी
- अजीत घृतलहरे (24 वर्ष), निवासी ग्राम मूरा, खरोरा।
- ईश्वर उर्फ बिट्टू (19 वर्ष), निवासी नवागांव, खरोरा।
👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



