March 2, 2026
Raipur : चलती ट्रेन में गूंजा किलकारी, वैनगंगा एक्सप्रेस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

Raipur : चलती ट्रेन में गूंजा किलकारी, वैनगंगा एक्सप्रेस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

Feb 2, 2026

हैदराबाद के महबूबनगर से चांपा जा रही ट्रेन नंबर 12251 वैनगंगा एक्सप्रेस में रविवार को एक अनोखी और भावुक घटना सामने आई। ट्रेन में सफर कर रही 25 वर्षीय गर्भवती महिला अंकिता कुमारी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने चलती ट्रेन में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

दुर्ग स्टेशन पार करते ही शुरू हुई प्रसव पीड़ा

अंकिता कुमारी अपने पति दिनेश कुमार के साथ स्लीपर कोच S-2 में यात्रा कर रही थीं। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद उन्हें अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। स्थिति को देखते हुए कोच में मौजूद यात्रियों ने तुरंत टीटीई ईशांत शर्मा को सूचना दी।


सहयात्री महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका

डॉक्टरों के पहुंचने से पहले कोच में मौजूद महिला यात्रियों ने साहस और समझदारी दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराने में बड़ी भूमिका निभाई। उनकी तत्परता से महिला और नवजात दोनों को सुरक्षित रखा जा सका।


रेलवे प्रशासन ने दिखाई त्वरित सक्रियता

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे हॉस्पिटल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा, स्टेशन मास्टर एन.के. साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय और स्टेशन टीटीई संजीत कुमार को अलर्ट किया गया। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्रवाई की।


रायपुर स्टेशन पर डॉक्टरों ने की जांच

जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची, वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे अस्पताल की डॉक्टर बिजोया और नर्स दीपमाला ने महिला और नवजात की जांच की। पति की सहमति के बाद दोनों को सुरक्षित एम्बुलेंस से मेकाहारा अस्पताल रायपुर भेजा गया।


मेकाहारा अस्पताल में मां और बच्चा सुरक्षित

रायपुर मेकाहारा अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मां और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। समय पर मदद और बेहतर समन्वय के कारण यह प्रसव पूरी तरह सफल रहा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix