
Raigarh में देह व्यापार का भंडाफोड़ : केलो विहार कॉलोनी में पुलिस की देर रात छापेमारी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का खुलासा हुआ है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में पुलिस ने देर रात छापा मारकर एजेंट और ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से तीन युवतियों को भी बरामद किया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि केलो विहार कॉलोनी में संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से युवतियों को लाकर देह व्यापार करा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया।
पाइंटर बनाकर भेजा गया ग्राहक
एसएसपी के निर्देश पर चक्रधर नगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान में भेजा। संकेत मिलते ही टीम ने मकान की घेराबंदी कर अचानक छापा मारा।
अलग-अलग कमरों में मिलीं तीन युवतियां
छापे के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से 20 से 30 वर्ष की उम्र की तीन युवतियां मिलीं। तलाशी में मौके से कंडोम भी बरामद किए गए।

एजेंट और ग्राहक गिरफ्तार
पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार (40) और ग्राहक नागेन्द्र विश्वकर्मा (35), निवासी कोतरा रोड, को हिरासत में लिया। पूछताछ में ग्राहक ने देह व्यापार की पुष्टि की।
ओडिशा, बिलासपुर और लैलूंगा की युवतियां
बरामद युवतियां ओडिशा, बिलासपुर और लैलूंगा की रहने वाली बताई जा रही हैं। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज
एडिशनल एसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



