March 2, 2026
ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबकर मालिक की मौत, चालक पर लापरवाही का आरोप, केस दर्ज

ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबकर मालिक की मौत, चालक पर लापरवाही का आरोप, केस दर्ज

Feb 2, 2026

जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरचौक में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से ट्रैक्टर मालिक सत्येंद्र की मौत हो गई। यह दुर्घटना शाम करीब 6 बजे उस समय हुई, जब पोकलेन मशीन की मदद से ट्रॉली को गड्ढे से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था।

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरचौका रेत खादान के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी कार्य के लिए सत्येंद्र अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुरुम भरकर मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया, जिसे निकालने के लिए पास में ही कार्यरत पोकलेन मशीन को बुलाया गया।

 

पोकलेन चालक की लापरवाही का आरोप

पोकलेन मशीन से ट्रॉली उठाने के दौरान सत्येंद्र ट्रैक्टर के पास खड़े थे। इसी समय पोकलेन चालक महेंद्र कुमार पटेल की कथित लापरवाही से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सत्येंद्र के ऊपर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र को तत्काल जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीएमओ डॉ. रमन सिंह ने बताया कि मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। प्रारंभिक जांच में सिर में गहरी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पोकलेन चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix