March 2, 2026
Durg : तिरंगा चौक के पास गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

Durg : तिरंगा चौक के पास गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 2, 2026

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जामुल पुलिस ने तिरंगा चौक, छावनी के पास अवैध रूप से गांजा की बिक्री करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 530 ग्राम गांजा समेत नकद राशि और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छावनी बस्ती क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।
घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश, मौके पर दबोचे गए आरोपी
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तिरंगा चौक, छावनी के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत धारा 20(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
आरोपियों का विवरण
1.कल्याण वर्मा
उम्र – 35 वर्ष
निवासी – छावनी बस्ती, जामुल
2.लोकेश उईके
उम्र – 19 वर्ष
निवासी – आदिवासी नगर, छावनी, जामुल

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix