March 2, 2026
Raipur: चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला कुख्यात बदमाश राजेश सिसोदिया गिरफ्तार

Raipur: चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला कुख्यात बदमाश राजेश सिसोदिया गिरफ्तार

Feb 2, 2026

धरसींवा थाना क्षेत्र में शराब दुकान में मचाया था आतंक
रायपुर। थाना धरसींवा क्षेत्र में चाकू दिखाकर लोगों को धमकाने और शराब दुकान में जबरन घुसकर दहशत फैलाने वाले कुख्यात गुण्डा बदमाश राजेश सिसोदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया है।

नामचीन अपराधी, दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मामले
पुलिस के अनुसार राजेश सिसोदिया थाना धरसींवा का पुराना और नामचीन बदमाश है। उसके खिलाफ मारपीट, बलवा, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और नारकोटिक एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है।

शराब दुकान में पैसे और शराब की मांग
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हेमंत साहू, निवासी ग्राम सिलतरा, ने पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हेमंत साहू ग्राम सिलतरा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में सेल्समेन के रूप में कार्यरत है।

1 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह दुकान खोलकर शराब बिक्री कर रहा था।

चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी
दोपहर करीब 12 बजे सिलतरा शिकारीपारा निवासी राजेश सिसोदिया शराब दुकान का दरवाजा जबरन खोलकर अंदर घुस आया। उसने हेमंत साहू से पैसे और शराब की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील गालियां दीं और कमर में छिपाया हुआ चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा, जिससे दुकान में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद आरोपी फरार
घटना की जानकारी मिलते ही प्रार्थी ने अपने सुपरवाइजर को सूचना दी। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया।

गैर-जमानतीय धाराओं में मामला दर्ज
थाना धरसींवा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 70/26 के तहत धारा 119(1), 296, 333, 351(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी धरसींवा और चौकी प्रभारी सिलतरा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

लगातार दबिश के बाद गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने प्रार्थी और उसके सुपरवाइजर से पूछताछ कर आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। सिलतरा और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश देने के बाद आरोपी राजेश सिसोदिया को उसके छिपने के स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में जुर्म कबूला, चाकू जब्त
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब दुकान में घुसकर चाकू दिखाकर धमकी देने की घटना को स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से एक नग चाकू बरामद कर विधिवत जब्ती की गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix