March 1, 2026
T-20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा फैसला, पाक टीम नहीं खेलेगी मुकाबला

T-20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा फैसला, पाक टीम नहीं खेलेगी मुकाबला

Feb 2, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट से पहले ही एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब नहीं खेला जाएगा।

15 फरवरी का भारत-पाक मैच रद्द

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला होना था, लेकिन अब पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैच न खेलने का आदेश जारी कर दिया है।


पाकिस्तान सरकार ने जारी किया आधिकारिक फरमान

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया (X) हैंडल से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ निर्धारित मुकाबले में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी। इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


पहले पूरे टूर्नामेंट से हटने की दी गई थी धमकी

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पूरी तरह बाहर रहने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि टूर्नामेंट में भाग लेने या न लेने का अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार करेगी।


बांग्लादेश विवाद से जुड़ा है मामला

यह पूरा विवाद आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जाने के बाद शुरू हुआ। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहता था कि उसके सभी मुकाबले श्रीलंका में कराए जाएं, क्योंकि उनका दावा था कि भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है। आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया, जिसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में खेलने से इनकार कर दिया। अंततः आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को मौका दे दिया।


पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने इस फैसले को बांग्लादेश के साथ “अन्याय” बताया था। उन्होंने कहा था कि आईसीसी के रवैये से पाकिस्तान भी नाराज़ है और जरूरत पड़ी तो वह भी टूर्नामेंट से हट सकता है।


सरकार ने लिया अंतिम निर्णय

मोहसिन नकवी ने इस पूरे मामले में अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार पर छोड़ दिया था। 26 जनवरी को उनकी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात हुई थी, जिसमें फैसला टाल दिया गया था। अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में खेलेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले से दूरी बनाए रखेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix