March 3, 2026
Raipur में बड़ी चोरी की वारदात : तीन दुकानों के ताले तोड़कर 7 लाख से अधिक की नकदी ले उड़े चोर

Raipur में बड़ी चोरी की वारदात : तीन दुकानों के ताले तोड़कर 7 लाख से अधिक की नकदी ले उड़े चोर

Feb 2, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार–रविवार की दरम्यानी रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग दुकानों के छप्पर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्लों में रखी करीब 7 लाख रुपए से अधिक की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित कारोबारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंह में कपड़ा बांधकर दुकानों में घुसे आरोपी

पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि आरोपी मुंह में कपड़ा बांधकर दुकानों के भीतर दाखिल हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।


कपड़े की दुकान से ढाई लाख से ज्यादा की चोरी

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लाभांडी निवासी शिव कुमार वर्मा (70) की पंडरी इलाके में “लब-डब” नाम से कपड़े की दुकान है। 31 जनवरी की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। 1 फरवरी की सुबह लगभग 10 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो गल्ले का दराज खुला मिला और उसमें रखी करीब 2 लाख 75 हजार रुपए की नकदी गायब थी। जांच में सामने आया कि चोर छप्पर की टिन शेड तोड़कर दुकान में घुसे थे।

 

फर्नीचर और हार्डवेयर दुकानों को भी बनाया निशाना

चोरों ने पास ही स्थित “नोवा फर्नीचर” दुकान के छप्पर को तोड़कर गल्ले में रखे करीब 1 लाख 40 हजार रुपए चोरी कर लिए। वहीं तीसरी चोरी की घटना “डिजाइनर सेनिटेशन और हार्डवेयर” दुकान में हुई, जहां से चोर करीब 2 लाख 85 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

 

कुल 7 लाख रुपए से अधिक की नकदी चोरी

तीनों दुकानों से चोरी गई नकदी की कुल रकम करीब 7 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

कर्मचारियों से भी पूछताछ, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित कारोबारियों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही दुकान संचालकों और दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix