March 6, 2026
नेशनल हाईवे-30 पर काल बना ट्रक: 3 ग्रामीणों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

नेशनल हाईवे-30 पर काल बना ट्रक: 3 ग्रामीणों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Feb 1, 2026

रायपुर/तिल्दा। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर स्थित 22 मील चौक (ग्राम भूमिया) के पास शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में तिल्दा पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। ट्रक की ठोकर से तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

हादसे में उजड़ गए तीन परिवार

हादसा 30 जनवरी की रात करीब 8 बजे हुआ, जब भूमिया गांव के ग्रामीण अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर क्रमांक CG 10 BJ 5311 के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों के नाम

घनाराम यदु (35 वर्ष), लक्ष्मीनारायण उर्फ भकला (39 वर्ष) और देवेन्द्र निषाद (24 वर्ष)।

घायलों के नाम

ओमप्रकाश निषाद और अश्वनी साहू (इलाज रायपुर में जारी)।

जानबूझकर जोखिम लेने का आरोप

तिल्दा पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि आरोपी चालक अरुण कुमार राम (24 वर्ष), निवासी झारखंड, यह अच्छी तरह जानता था कि इतनी तेज गति और लापरवाही से भारी वाहन चलाने पर किसी की मृत्यु होने की प्रबल संभावना है। इसी आधार पर पुलिस ने सामान्य दुर्घटना की धाराओं के बजाय कड़ी धाराओं में कार्रवाई की है।

नाकेबंदी कर पकड़ा गया ट्रक

हादसे के बाद आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया था। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने तुरंत बलौदाबाजार पुलिस से संपर्क किया और नाकेबंदी करवाकर वाहन को जब्त किया। पुलिस अब आरोपी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix