February 1, 2026
Korba : रजगामार में संदिग्ध मौत, पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप

Korba : रजगामार में संदिग्ध मौत, पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप

Feb 1, 2026

कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक दिलेश्वर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी राजकुमारी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



12 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों के माता-पिता थे दंपती

मृतक दिलेश्वर कुमार और 30 वर्षीय राजकुमारी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका को लेकर लगातार विवाद चल रहा था।


विवाद के चलते अलग रहने लगा था दिलेश्वर

लगातार घरेलू कलह के कारण दिलेश्वर लगभग एक महीने पहले रजगामार छोड़कर अपने गृहग्राम हीरागढ़ (नवागढ़ थाना क्षेत्र) चला गया था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों को वापस लाने के लिए रजगामार पहुंचा था।


घर पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

परिजनों के अनुसार, दिलेश्वर ने पत्नी से कहा था कि वह उसे और बच्चों को हीरागढ़ ले जाएगा और वहां मेला भी दिखाएगा। लेकिन घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पत्नी का बयान: केला खाने के बाद हुई तबीयत खराब

मृतक की पत्नी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि दिलेश्वर ने फोन पर कहा था कि वह कुमुण्डा में किसी के साथ खा-पीकर घर आ रहा है। घर पहुंचने पर वह केले लेकर आया था और शराब के नशे में था। केला खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। राजकुमारी ने यह भी बताया कि दिलेश्वर शराब छोड़ने के लिए देसी दवाइयों का सेवन कर रहा था।


चचेरे भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के चचेरे भाई लोध राम कश्यप ने बताया कि दिलेश्वर और राजकुमारी के बीच चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद होता था। इस विवाद को सुलझाने के लिए सामाजिक बैठकें भी हुई थीं। एक महीने पहले जब दिलेश्वर गांव आया था, तब उसने अपनी पत्नी से जुड़ी सभी बातें परिवार को बताई थीं। परिजनों का आरोप है कि राजकुमारी और उसके प्रेमी ने मिलकर दिलेश्वर की हत्या की है।


पुलिस ने दर्ज किए बयान, जांच जारी

रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी और उसके भाई के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के बाद की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix