February 1, 2026
Surajpur: अवैध प्रेम संबंध बना मौत की वजह

Surajpur: अवैध प्रेम संबंध बना मौत की वजह

Feb 1, 2026

युवक ने प्रेमिका की चाकू से बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत
सूरजपुर। शादी को जीवनभर का पवित्र बंधन माना जाता है, लेकिन जब रिश्तों में विश्वास और मर्यादा टूट जाती है, तो उसका अंजाम बेहद भयावह हो सकता है। सूरजपुर जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है, जहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की निर्ममता से हत्या कर दी।

शादी के बाद सामान्य था दांपत्य जीवन
जानकारी के अनुसार, पिंकी सोलंकी की शादी करीब 9 वर्ष पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। शुरुआती वर्षों में दोनों का दांपत्य जीवन सामान्य रहा। रोजगार की तलाश में शिवदास अपनी पत्नी पिंकी के साथ अंबिकापुर आ गया। इसी दौरान पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया और परिवार सुख-शांति से जीवन व्यतीत कर रहा था।

भांजे की एंट्री और बढ़ती नजदीकियां
इसी बीच शिवदास का भांजा हेमंत भी काम की तलाश में अंबिकापुर आया और पिंकी व शिवदास के साथ रहने लगा। शिवदास की गैरमौजूदगी में पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे यह रिश्ता अवैध संबंध में बदल गया और पिंकी अपने पति को छोड़कर हेमंत के साथ रहने लगी। इस रिश्ते से पिंकी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया।

सोशल मीडिया बना विवाद की जड़
पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में पिंकी की सोशल मीडिया गतिविधियां आरोपी हेमंत को खटकने लगी थीं। उसने कई बार पिंकी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो हेमंत ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

जन्मदिन पर रची गई हत्या की साजिश
घटना 29 जनवरी को, आरोपी हेमंत के जन्मदिन के दिन हुई। आरोपी ने पहले पिंकी को एक होटल में ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद वह उसे मोरभंज स्थित पिलखा पहाड़ पिकनिक स्पॉट ले गया। वहां जंगल के भीतर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से पिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix