
Kanker: शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की साजिश
बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या, दो महीने बाद मिला कंकाल
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। शादी के लिए दबाव बना रही प्रेमिका की बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के करीब दो महीने बाद जंगल से युवती का कंकाल बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
शादी का दबाव बना रही थी युवती
पुलिस के अनुसार, युवती अपने बॉयफ्रेंड पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी युवक ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने मिलने के बहाने युवती को सुनसान इलाके में बुलाया।

मृतका की हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम संगीता उर्फ मुंतिका उरेंडी (22 वर्ष) बताया जा रहा है, जो बड़े कपासी क्षेत्र की रहने वाली थी। युवती के लापता होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
2-3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी बॉयफ्रेंड के बीच पिछले 2-3 वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी रिश्ते को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
बॉयफ्रेंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा (21 वर्ष), उसके दोस्त समनदीप पन्ना (20 वर्ष) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी साहडोंगरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
दो महीने बाद जंगल से मिला कंकाल
लंबे समय तक युवती के लापता रहने के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की। इसी दौरान जंगल में मानव कंकाल मिलने की सूचना मिली। फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के बाद कंकाल की पहचान युवती के रूप में हुई।
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी बॉयफ्रेंड समेत उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



