February 1, 2026
Bhilai में अवैध कब्जे पर चला निगम का डंडा: सड़क से हटाए गए दुकानों के ‘शेड’, मिला 2 दिन का अल्टीमेटम

Bhilai में अवैध कब्जे पर चला निगम का डंडा: सड़क से हटाए गए दुकानों के ‘शेड’, मिला 2 दिन का अल्टीमेटम

Jan 31, 2026

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और ‘स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई’ के संकल्प को पूरा करने के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के कड़े निर्देशों के बाद शनिवार को जोन-5 के हुडको क्षेत्र में बुलडोजर गरजा। यहाँ मुख्य सड़क मार्ग को बाधित करने वाले दुकानदारों के अवैध कब्जों को पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया।

हुडको में मची अफरा-तफरी

हुडको के मुख्य मार्ग पर कई दुकानदारों ने सड़क और नाली के ऊपर पक्के शेड और ओटले बनाकर कब्जा कर लिया था। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। निगम की टीम ने मौके पर पहुँचकर इन अवैध निर्माणों को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल और निगम दस्ते की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।

2 दिन की मोहलत

निगम प्रशासन ने इस दौरान अन्य मकान मालिकों और दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी है। सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने अभी भी सड़क या सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है, वे अगले 48 घंटों के भीतर उसे खुद हटा लें। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो निगम बिना किसी सूचना के व्यापक तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा और जुर्माने के साथ मलबे का खर्च भी वसूला जाएगा।

टीम में ये रहे शामिल

इस बड़ी कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, प्रहलाद लहरे, दुर्योधन साहू, गणित बघेल सहित पुलिस विभाग के विरेन्द्र साहू, विनोद यादव और निगम के अन्य कर्मचारी मुस्तैद रहे। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान शहर के हर कोने में लगातार जारी रहेगा।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix