February 1, 2026
Raipur में ‘कमिश्नर’ का खौफ, 35 चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों की थाने में लगी परेड

Raipur में ‘कमिश्नर’ का खौफ, 35 चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों की थाने में लगी परेड

Jan 31, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधों पर नकेल कसने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट अब ‘फुल एक्शन’ मोड में नजर आ रही है। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को सिविल लाइन, तेलीबांधा और देवेंद्र नगर क्षेत्र के 35 हिस्ट्रीशीटरों और चाकूबाजों को थाने में तलब कर उनकी परेड ली गई। पुलिस ने अपराधियों को दो टूक चेतावनी दी है कि या तो वे सुधर जाएं, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

रील वाले ‘डॉन’ अब रीयल में मांग रहे माफी

पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करने वाले ‘डिजिटल गुंडों’ की भी जमकर क्लास ली। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर खुद को डॉन, माफिया या गैंगस्टर बताकर तलवार, एयर गन और पिस्टल के साथ रील बनाने वाले युवकों को पुलिस ने कड़ाई से हिदायत दी है। पुलिस ने साफ किया कि इस तरह के कृत्यों से दहशत फैलाने वालों पर पुलिस की सायबर विंग कड़ी नजर रख रही है और दोबारा ऐसी गलती होने पर सीधा जेल भेजा जाएगा।

स्कूल-कॉलेज के पास ‘अवारागर्दी’ पर कड़ा पहरा

छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष कड़ाई दिखाई है। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास, पान ठेलों और चाय की दुकानों पर अनावश्यक भीड़ लगाने वाले युवकों को पुलिस ने मौके पर ही खदेड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के पास संदिग्धों का जमावड़ा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को भी हिदायत दी गई है कि वे अपनी दुकानों के सामने भीड़ जमा न होने दें।

आधी रात को स्लम एरिया में ‘कॉम्बिंग गश्त’

इससे पहले 30 जनवरी की रात को देवेंद्र नगर, फाफाडीह और त्रिमूर्ति नगर जैसे संवेदनशील और स्लम क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शराब दुकानों के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की तलाशी ली गई और उनके नाम-पते दर्ज किए गए। पुलिस की इस मुस्तैदी का उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों के मन में कानून का डर पैदा करना है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix