
Raipur पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय आरोपी को दबोचा
रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना कबीर नगर क्षेत्र से अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 50 हजार रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की गई है।

BSUP कॉलोनी से आरोपी गिरफ्तार
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि BSUP कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
8.53 ग्राम हेरोइन और मोबाइल जब्त
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000 बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पंजाब का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ पवन (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जिला फिरोजपुर, पंजाब का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



