
Raigarh : पुलिस ने 24 घंटे में लापता नाबालिग का किया रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोप गिरफ्तार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के करीब रायगढ़ जिले मे पुलिस ने मुस्तैदी की मिसाल पेश की है। कोतवाली पुलिस ने घर से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटों के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने न केवल बालिका को रेस्क्यू किया, बल्कि उसे अपने चंगुल में रखने वाले 19 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या था मामला?
29 जनवरी को एक परेशान मां ने सिटी कोतवाली थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 28 जनवरी की सुबह से गायब है। परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन जब सुराग नहीं मिला तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण या बहला-फुसलाकर ले जाने का अंदेशा जताया गया। पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज किया।

एसएसपी की सीधी चेतावनी और एक्शन
मामला गंभीर देख रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी को तत्काल टीम गठित कर लड़की की तलाश के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की और चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में दबिश दी। वहाँ आरोपी आशीष चौहान (19 वर्ष) के कब्जे से बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया।
मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ीं धाराएं
बालिका के मिलने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए गए। इसके आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी आशीष चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



