
Bhilai में दिनदहाड़े हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-06 ई-मार्केट में आम नागरिकों को डराने-धमकाने की नीयत से धारदार हथियार लहराने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार सहित अन्य हथियार भी जब्त किए हैं।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
दिनांक 30 जनवरी 2026 को भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-06 ई-मार्केट, बीएसपी अस्पताल गेट के सामने एक व्यक्ति खुलेआम धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय उत्पन्न कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आई आरोपी की पहचान
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राजकिशोर राम उर्फ बबुआ, निवासी सेक्टर-06 तेलगू पारा, भिलाई नगर बताया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार तलवार और एक अन्य धारदार हथियार बरामद किया गया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी का यह कृत्य कानून व्यवस्था को भंग करने वाला पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



