
Durg : पाटन में सट्टा लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा लिखने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सट्टा लिखकर अवैध लाभ कमा रहा था। पुलिस ने मौके से नगद राशि, मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।

रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना
पाटन थाना पुलिस को 30 जनवरी 2026 की रात पेट्रोलिंग के दौरान वार्ड क्रमांक 09 पाटन में सट्टा लिखे जाने की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
मोबाइल के जरिए चला रहा था सट्टा कारोबार
पुलिस दबिश के दौरान आरोपी विरेंद्र देवांगन (48 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 09 पाटन को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सट्टा संचालन कर रहा था और इससे अवैध लाभ अर्जित कर रहा था।
नगद राशि और सट्टा-पट्टी जब्त
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने
•एक नग मोबाइल फोन
•नगद राशि ₹10,090
•सट्टा-पट्टी एवं लेखा संबंधी कागजात
जब्त किए हैं।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 5, 6(क), 7(ख) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



