February 1, 2026
जेल में कवासी लखमा से मिले दीपक बैज,  बोले— “आदिवासी नेताओं को टारगेट कर रही BJP

जेल में कवासी लखमा से मिले दीपक बैज,  बोले— “आदिवासी नेताओं को टारगेट कर रही BJP

Jan 31, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को रायपुर की सेंट्रल जेल पहुँचकर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। लगभग एक साल से जेल में बंद लखमा से लंबी चर्चा के बाद बैज ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर आदिवासी नेताओं को निशाना बना रही है और यह पूरी कार्यवाही राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है।

फरवरी में मिल सकती है जमानत”

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए दीपक बैज ने कहा कि कवासी लखमा के साथ उनकी सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत फरवरी के महीने में लखमा को जमानत मिल जाएगी। बैज ने कहा, “हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। लखमा जी के बाहर आते ही हम बस्तर और पूरे प्रदेश में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।

बजट सत्र में शामिल होने की मांग

दीपक बैज ने लखमा के संवैधानिक अधिकारों का हवाला देते हुए मांग की कि उन्हें आगामी विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति दी जाए। बैज ने कहा, “कवासी लखमा एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हैं। वे पिछले एक साल से सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके हैं। उनके पास बस्तर और आदिवासियों के विकास से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दे हैं, जिन्हें वे विधानसभा में उठाना चाहते हैं।”

15 जनवरी 2025 से जेल में हैं लखमा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ₹2,161 करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 जनवरी 2025 को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। ED का आरोप है कि तत्कालीन आबकारी मंत्री के रूप में लखमा ने शराब सिंडिकेट को संरक्षण दिया और नीतिगत बदलावों (FL-10 लाइसेंस) के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। हालांकि, कांग्रेस शुरू से ही इन आरोपों को निराधार और राजनीतिक षड्यंत्र बताती रही है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix