February 2, 2026
Rajnandgaon: ट्रेन में यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले चार किन्नर गिरफ्तार

Rajnandgaon: ट्रेन में यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले चार किन्नर गिरफ्तार

Jan 31, 2026

रेल मदद ऐप से मिली शिकायत पर आरपीएफ ने की कार्रवाई
राजनांदगांव, 31 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन में यात्रियों को परेशान करने और अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप में चार किन्नरों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22816) के जनरल कोच में हुई, जहां आरोपी यात्रियों से जबरन वसूली कर रहे थे।

रेल मदद ऐप के जरिए पहुंची शिकायत
आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने बताया कि रेल मदद ऐप के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता रोमेश कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ गोंदिया से रायपुर की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के जनरल कोच में कुछ किन्नर घूम-घूमकर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे थे और उन्हें परेशान कर रहे थे। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
टीम ने कोच में जांच के दौरान चार किन्नरों को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं – मधु किन्नर, सोनाली किन्नर, काजल किन्नर और ढिल्लू किन्नर। इन पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को अवैध वसूली और यात्रियों को उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix