February 1, 2026
Janjgir-Champa:  क्रिकेट में हारे ‘300 रुपये’ के पीछे खूनी जंग, नाबालिग ने युवक के गले और पीठ पर मारा चाकू

Janjgir-Champa:  क्रिकेट में हारे ‘300 रुपये’ के पीछे खूनी जंग, नाबालिग ने युवक के गले और पीठ पर मारा चाकू

Jan 30, 2026

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जार्वे में गुरुवार रात चाकूबाजी की एक खौफनाक वारदात हुई। यहाँ महज 200 से 300 रुपये के मामूली विवाद में एक नाबालिग ने अपने ही साथी नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स (CIMS) रेफर किया गया है।

क्रिकेट मैच का विवाद बना वजह

बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के अनुसार, यह पूरा विवाद करीब डेढ़ महीने पहले खेले गए एक क्रिकेट मैच से जुड़ा है। खेल के दौरान दोनों नाबालिगों के बीच पैसों का दांव (हारे हुए पैसे) लगा था। आरोपी नाबालिग पीड़ित से अपने 200-300 रुपये मांग रहा था। गुरुवार रात करीब 8 बजे जब दोनों का सामना हुआ, तो इसी बात पर बहस छिड़ गई।

पीठ और गले पर किए वार

विवाद के दौरान गुस्साए आरोपी नाबालिग ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाला और दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में घायल के गले और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल बिलासपुर रेफर कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जागरूकता की अपील

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि किशोर अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में बाल न्यायालय के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों और उनकी संगति पर विशेष नजर रखें, ताकि ऐसी हिंसक प्रवृत्तियों को समय रहते रोका जा सके।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix