February 1, 2026
Raipur Police का नशे पर प्रहार:  पान ठेलों में छापेमारी, भारी मात्रा में ‘गोगो फोल्डिंग पेपर’ और चिलम जब्त

Raipur Police का नशे पर प्रहार:  पान ठेलों में छापेमारी, भारी मात्रा में ‘गोगो फोल्डिंग पेपर’ और चिलम जब्त

Jan 30, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के सामान की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर शुक्रवार, 30 जनवरी को डीडी नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न पान ठेलों पर औचक छापेमारी की गई। इस कार्यवाही के दौरान दो दुकानों से भारी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाला गोगो फोल्डिंग पेपर और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं।

पान ठेलों की आड़ में बिक रहा था ‘नशा’

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ पान ठेलों में अवैध रूप से फोल्डिंग पेपर और चिलम बेचे जा रहे हैं, जिनका उपयोग नशीले पदार्थों के सेवन के लिए किया जाता है। एसीपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध दुकानों की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान दो दुकानदारों के कब्जे से 2 बोरियां गोगो फोल्डिंग पेपर, चिलम और चिलम में इस्तेमाल होने वाले विशेष कपड़े बरामद हुए।

25 हजार का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 25,000/- रुपये बताई है। पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोल्डिंग पेपर और चिलम जैसे सामग्रियों की बिक्री युवाओं को नशे की ओर धकेलती है, इसलिए इनके विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

जारी रहेगी सख्त कार्यवाही

एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि नशे के व्यापार और इसमें सहयोगी बनने वाले सामग्रियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। शहर के अन्य हिस्सों में भी संदिग्ध दुकानों और ठेलों की सघन जांच की योजना बनाई गई है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix