February 1, 2026
Durg : धारदार कटर से भांजे पर किया गया वार, आरोपी गिरफ्तार

Durg : धारदार कटर से भांजे पर किया गया वार, आरोपी गिरफ्तार

Jan 30, 2026

दुर्ग जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या करने की नीयत से धारदार कटर से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार कटर को भी आरोपी के कब्जे से जप्त किया है।

पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया गैदी बंजारे (49 वर्ष), निवासी मिलपारा डिपरापारा दुर्ग, मूल निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र), ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया पारिवारिक विवाद के चलते अपनी बहन के घर रह रही थी।


घर पहुंचकर गाली-गलौच और मारपीट

दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे प्रार्थिया का पति दुर्गा बंजारे अपने भांजे धनराज के साथ प्रार्थिया की बहन के घर पहुंचा। आरोप है कि दुर्गा बंजारे ने प्रार्थिया के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए गला दबाया।


बीच-बचाव करने आए भांजे पर जानलेवा हमला

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए भांजे धनराज पर आरोपी ने हत्या करने की नीयत से धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे धनराज को गंभीर चोटें आईं।

अपराध दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थिया की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गा बंजारे (54 वर्ष) को हिरासत में लिया।


पूछताछ में कबूल किया जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार कटर जप्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix