
Raipur : समता कॉलोनी हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। समता कॉलोनी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या मामले का रायपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना आजाद चौक क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर, समता कॉलोनी में हाथीराम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास 29 जनवरी 2026 को एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की हुई पहचान, पुलिस ने शुरू की त्वरित जांच
पुलिस जांच में मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (25 वर्ष) के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए DCP (West) और DCP (Crime & Cyber) के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।
CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साथ ही मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध लीला राम शर्मा उर्फ लक्की उर्फ दादू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
नशे की हालत में विवाद, आवेश में की हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक नशे की हालत में गाली-गलौच कर रहा था, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आवेश में आकर उसने चाकू से वार कर दुर्गेश ध्रुव की हत्या कर दी।

घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त, आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू जप्त किया है। थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 24/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
•नाम: लीला राम शर्मा उर्फ लक्की उर्फ दादू
•उम्र: 21 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



