
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली टेबलेट बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। थाना मोहन नगर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 78 हजार रुपये कीमत की नशीली टेबलेट और नगद राशि जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना मोहन नगर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति नशीली गोलियों की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी में भारी मात्रा में नशीली टेबलेट बरामद
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितेश यादव बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से अल्फाजोलम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के कुल 13 पैकेट, जिनमें 195 टेबलेट थीं, बरामद की गईं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 78,000 रुपये बताई गई है। साथ ही नशीली टेबलेट की बिक्री से प्राप्त ₹500 नगद भी जब्त किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 101/26, धारा 8, 22, 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
•नाम: नितेश यादव
•उम्र: 20 वर्ष
•पता: शांति नगर, दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



