February 1, 2026
Durg : ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार पर दुर्ग पुलिस की सख़्त कार्रवाई

Durg : ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार पर दुर्ग पुलिस की सख़्त कार्रवाई

Jan 30, 2026

दुर्ग जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत लगातार सख़्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुम्हारी एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की त्वरित दबिश
दिनांक 30 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडरका में भारत गैस के पीछे एवं डीएमसी कंपनी के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही थाना कुम्हारी एवं ACCU पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई।

80 पौवा अवैध शराब जब्त, कीमत ₹8000
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 80 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 14.400 बल्क लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹8000 बताई गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 41/26 एवं 42/26 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1.डोमन साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कंडरका
2.वीरू धीवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कंडरका

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix