
Durg : ऑनलाइन धोखाधड़ी के म्यूल अकाउंट मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए जेना स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुपेला में म्यूल अकाउंट खोलकर ठगी की रकम आहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा अपने बैंक खाते में 12 लाख रुपये से अधिक की अवैध धनराशि जमा कराई गई थी।

गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली थी जानकारी
गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल अकाउंट से संबंधित इन्कालेजमेंट की जानकारी प्राप्त हुई थी। जांच में सामने आया कि जेना स्मॉल फाइनेंस बैंक सुपेला का खाता धारक मोहम्मद गुलाम अंसारी (36 वर्ष), निवासी वैशाली नगर, द्वारा बैंक में खाता खुलवाकर ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त की जा रही थी।
12.78 लाख रुपये की अवैध राशि खाते में जमा
पुलिस जांच में यह पाया गया कि आरोपी ने दिनांक 16 अक्टूबर 2024 से अपने खाते के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी की कुल 12,78,997 रुपये की राशि छलपूर्वक जमा कराई। आरोपी द्वारा बेईमानी एवं प्रर्वचनापूर्ण तरीकों से अवैध धनलाभ अर्जित कर संपत्ति का संवर्धन किया गया।

अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: मोहम्मद गुलाम अंसारी
उम्र: 36 वर्ष
निवास: वैशाली नगर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



