February 1, 2026
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 48 घंटे में 90 किलो से अधिक गांजा जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 48 घंटे में 90 किलो से अधिक गांजा जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

Jan 30, 2026

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस ने पिछले 48 घंटों में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान नारकोटिक्स एक्ट के तहत 5 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 90.920 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख 46 हजार रुपये बताई गई है।

एंड-टू-एंड विवेचना से तस्करी नेटवर्क पर प्रहार

पुलिस द्वारा पंजीबद्ध प्रकरणों में एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन के तहत संपूर्ण सप्लाई चैन पर कार्यवाही की जा रही है। इसका उद्देश्य अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क को जड़ से तोड़ना है।

 

जनवरी माह में रिकॉर्ड जब्ती

पुलिस के अनुसार जनवरी माह में अब तक 2067.716 किलोग्राम गांजा एवं 146 नग अवैध कफ सिरप जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 10 करोड़ 31 लाख 24 हजार 108 रुपये आंकी गई है। इस अवधि में 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

5 मामलों में अलग-अलग थानों की कार्रवाई


सिंघोड़ा थाना

उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा 38 किलो गांजा जब्त। दो कारें भी पकड़ी गईं। 5 आरोपी गिरफ्तार।

बसना थाना

उड़ीसा से रायपुर गांजा सप्लाई करते 30 किलो 920 ग्राम गांजा जब्त। महिंद्रा क्वांटो कार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार।

बलौदा थाना (दो प्रकरण)

स्कूटी व मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन करते 12 किलो गांजा जब्त। 4 आरोपी गिरफ्तार।

पिथौरा थाना

मोटरसाइकिल से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा 10 किलो गांजा पकड़ा गया। 2 आरोपी गिरफ्तार।

27 आरोपी जेल, एक विधि से संघर्षरत बालक पर कार्रवाई

एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन के अंतर्गत 8 प्रकरणों में 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix