
महासमुंद पुलिस का बड़ा प्रहार, 520 किलो गांजा जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति अटैच की तैयारी
महासमुंद पुलिस द्वारा “नशामुक्त महासमुंद” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “निश्चय” के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में 520 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।

2 करोड़ 60 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त
पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 520 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹2 करोड़ 60 लाख बताई गई है। संपूर्ण जब्ती प्रक्रिया विधिवत वजन, सील-मुद्रांकन एवं पंचनामा के साथ की गई।

पुणे से गांजा मंगाने वाला मुख्य खरीददार गिरफ्तार
प्रकरण में पुणे (महाराष्ट्र) निवासी रामदास चंदू सोनवाने को मुख्य खरीददार के रूप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह तड़ीपार भी रह चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने दोनों बेटों के माध्यम से पुणे क्षेत्र में गांजा वितरण नेटवर्क संचालित कर रहा था।
₹4 करोड़ की संपत्ति चिन्हांकित, SAFEMA के तहत कार्रवाई
विवेचना के दौरान रामदास सोनवाने से जुड़ी लगभग ₹4 करोड़ की संपत्ति चिन्हांकित की गई है। पुलिस द्वारा SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) के तहत संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

सोशल मीडिया से जुड़ा गांजा तस्करी सरगना भी गिरफ्तार
इस नेटवर्क का एक बड़ा चेहरा आकाश जाधव, निवासी अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) भी पुलिस की गिरफ्त में आया है। आकाश जाधव ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा परिवहन का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान
•YouTube पर लगभग 56 लाख से अधिक फॉलोवर्स
•Instagram पर करीब 3 लाख से अधिक फॉलोवर्स
•“Sarpmitra Akash Jadhav” नाम से स्नेक रेस्क्यू गतिविधियों से जुड़ा रहा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बीते एक वर्ष में कम से कम 6 बार गांजा परिवहन किया था और पुणे के एक प्रकरण में वह पिछले 6 माह से फरार चल रहा था।

₹1.5 करोड़ की संपत्ति भी रडार पर
आकाश जाधव की भी लगभग ₹1.5 करोड़ की संपत्ति पुलिस द्वारा चिन्हांकित की गई है, जिसकी जांच एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ओडिशा से सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बैकवर्ड लिंक के तहत ओडिशा के कालाहांडी जिले निवासी रंजन दुर्गा को गिरफ्तार किया गया है, जो गांजा संग्रह कर महाराष्ट्र की ओर सप्लाई करता था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



