
Raipur में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में डकैती की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन में सवार 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में संगठित तरीके से डकैती की योजना बना रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सिविल लाइन पुलिस को 29 जनवरी की शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि दुर्गा नगर कैनाल रोड क्षेत्र में कुछ युवक खड़े होकर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 23 J 6367 में बैठे 6 संदिग्धों को दबोच लिया।
डकैती का पूरा प्लान किया था तैयार
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनकी योजना के तहत
•3 आरोपी चिन्हित घर में घुसते,
•2 आरोपी बाहर निगरानी करते,
•जबकि 1 आरोपी वाहन में बैठकर फरार होने की तैयारी करता था।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तुरंत मौके से फरार हो जाते थे।
तलाशी में तलवार, डंडे और हॉकी स्टिक बरामद
•1 तलवार,
•4 लकड़ी के डंडे,
•और 1 हॉकी स्टिक बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
•कुंदन साहनी (26)
•इंद्र कुमार उर्फ सुमित निषाद (25)
•शुभम साहनी (19)
•नितेश साहनी (24)
•आलोक साहनी (23)
•टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला (30)
इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला
धारा 310(4), 313 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



