
Durg : पुलिस को बड़ी सफलता अवैध गांजा बिक्री करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जप्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
दिनांक 29 जनवरी 2026 को सिटी कोतवाली दुर्ग एवं ACCU पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवपारा चंडी मंदिर के पीछे क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।
गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
पुलिस घेराबंदी के दौरान एक युवक को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित ठाकुर बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलोग्राम 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
₹85 हजार कीमत का गांजा जप्त
जप्त किए गए गांजा की अनुमानित बाजार कीमत ₹85,000/- बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की।

नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 56/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
•नाम: सुमित ठाकुर
•उम्र: 26 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



