February 2, 2026
Raipur: ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई महिला ने पार की सोने की चेन, ओडिशा से गिरफ्तार

Raipur: ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई महिला ने पार की सोने की चेन, ओडिशा से गिरफ्तार

Jan 29, 2026

रायपुर। राजधानी के सराफा मार्केट सदर बाजार में ग्राहक बनकर ज्वेलरी चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय महिला आरोपी को कोतवाली पुलिस और साइबर यूनिट की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ओडिशा की रहने वाली है, जिसने दुकान के सेल्समेन को अपनी बातों में उलझाकर बड़ी ही सफाई से सोने की चेन चोरी कर ली थी। पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी की गई चेन बरामद कर ली है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

बातों में उलझाया और गायब कर दी चेन

मामला 15 जनवरी 2026 का है। सदर बाजार स्थित ‘भोरावत एंड संस’ ज्वेलरी दुकान के संचालक प्रिंस जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर करीब 3 बजे एक महिला उनकी दुकान में आई। उसने सोने की चेन दिखाने को कहा। जब सेल्समेन संगीता धाकड़ उसे चेन दिखा रही थी, तभी महिला ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और मौका देखते ही एक सोने की चेन पार कर दी। जब तक दुकानदारों को चोरी का पता चला, महिला वहां से रफूचक्कर हो चुकी थी।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें महिला की संदिग्ध हरकतें कैद हो गई थीं। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला ओडिशा के बलांगीर जिले की रहने वाली है।

ओडिशा के काटाभांजी में दी दबिश

पुलिस की टीम ने ओडिशा के काटाभांजी में दबिश देकर आरोपी महिला निशा गुप्ता (42 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद की और उसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 305(ए) के तहत कार्रवाई की गई है।

👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix