February 1, 2026
Durg : 15 प्रतिशत ब्याज पर सूदखोरी, धमकी देकर की अवैध वसूली, आरोपी गिरफ्तार

Durg : 15 प्रतिशत ब्याज पर सूदखोरी, धमकी देकर की अवैध वसूली, आरोपी गिरफ्तार

Jan 29, 2026

दुर्ग जिले में सूदखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुम्हारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 15 प्रतिशत की ऊंची ब्याज दर पर उधारी देकर अवैध वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उधारी देकर वसूले गए लगभग चार लाख रुपये

प्रार्थिया श्रीमती सुमन टंडन (45 वर्ष), निवासी कुम्हारी, जिला दुर्ग ने थाना कुम्हारी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी सचिन द्विवेदी ने उनके पुत्र लक्ष्य टंडन को अलग-अलग समय पर कुल 2 लाख 55 हजार रुपये उधारी में दिए। इसके बाद आरोपी ने 15 प्रतिशत ब्याज की दर से रकम जोड़ते हुए दबावपूर्वक वसूली शुरू कर दी।


फोन-पे और नगद के जरिए हुई वसूली

पीड़िता के अनुसार, आरोपी द्वारा अब तक फोन-पे के माध्यम से 3 लाख 1 हजार 166 रुपये और नगद 93 हजार 650 रुपये, कुल 3 लाख 94 हजार 816 रुपये वसूल किए जा चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी लगातार मूलधन और ब्याज की मांग करता रहा।


जान से मारने की धमकी देकर बनाया दबाव

आरोप है कि आरोपी ने रकम नहीं देने पर पीड़िता के पुत्र को जान से मारने की धमकी दी और भय का माहौल बनाकर अवैध वसूली का प्रयास किया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

कर्जा एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 39/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 308(4), 351(3) तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 04 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।


पूछताछ में आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी सचिन द्विवेदी (23 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कुम्हारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने सूदखोरी और अवैध वसूली की बात स्वीकार कर ली।


👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix