
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 42 पौवा शराब जब्त
दुर्ग। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना मोहन नगर पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन दुर्ग के पास दो व्यक्ति दुपहिया वाहन में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।
स्प्लेंडर बाइक से शराब बेचते पकड़े गए आरोपी
दबिश के दौरान पुलिस ने स्प्लेंडर बाइक में सवार दो आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 42 पौवा अवैध शराब, कुल 7.86 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 4620 रुपये बताई गई है, जब्त की गई।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 95/26 पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1.नरेश पारधी (उम्र 32 वर्ष), निवासी खुर्सीडीह बोरई, थाना पुलगांव
2.प्रशांत पारधी (उम्र 19 वर्ष), निवासी खुर्सीडीह बोरई, थाना पुलगांव
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



