February 1, 2026
Rajnandgaon : पलंग चढ़ाते वक्त छज्जा गिरा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Rajnandgaon : पलंग चढ़ाते वक्त छज्जा गिरा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Jan 29, 2026

शहर के स्टेशनपारा इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की दूसरी मंजिल पर पलंग चढ़ाने के दौरान अचानक छज्जा गिर गया, जिसमें दबकर 32 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

फर्नीचर पहुंचाने गए थे मजदूर

चिखली पुलिस के अनुसार, स्टेशनपारा निवासी एक परिवार ने निरंकारी फर्नीचर से डबल बेड खरीदा था। फर्नीचर को मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंचाने के लिए दुकान के मजदूर मौके पर पहुंचे थे। सभी मजदूर रस्सी के सहारे पलंग को ऊपर चढ़ा रहे थे।

अचानक टूटा मकान का छज्जा

इसी दौरान मकान का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरने से नीचे खड़े मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 32 वर्षीय मजदूर तेज राम साहू छज्जे के नीचे बुरी तरह दब गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत

घायल तेज राम साहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में नीचे खड़े तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही चिखली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix