February 1, 2026
Bijapur मुठभेड़ में ACM रैंक समेत 2 नक्सली ढेर, कमांड स्विच वाले 30 किलो के 2 IED बम बरामद

Bijapur मुठभेड़ में ACM रैंक समेत 2 नक्सली ढेर, कमांड स्विच वाले 30 किलो के 2 IED बम बरामद

Jan 29, 2026

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से एक बड़े कैडर (ACM रैंक) का बताया जा रहा है। मुठभेड़ के साथ-साथ जवानों ने नक्सलियों द्वारा जवानों को उड़ाने के लिए बिछाए गए शक्तिशाली आईईडी को भी बरामद कर नष्ट कर दिया है।

सुबह 7 बजे से मुठभेड़ और हथियार बरामद 

नक्सल विरोधी अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम जब सर्चिंग पर निकली थी, तभी यह मुठभेड़ शुरू हुई। सुबह करीब 7:00 बजे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो माओवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल, एक 9mm पिस्टल, 303 राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक व नक्सली सामग्री बरामद की गई है। मारे गए नक्सलियों में एक एसीएम (ACM) रैंक का माओवादी शामिल है। फिलहाल क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

30 किलो के IED से जवानों को उड़ाने की थी साजिश

मुठभेड़ के दौरान ही जवानों ने नक्सलियों के एक ‘डेथ ट्रैप’ को भी नाकाम किया। इलमिड़ी थाना क्षेत्र के लंकापल्ली गांव के पास सड़क के बीचों-बीच 20-30 किलोग्राम के दो शक्तिशाली आईईडी (IED) बरामद हुए।

कमांड स्विच तकनीक

नक्सलियों ने इन बमों को ‘कमांड स्विच सिस्टम’ से जोड़ा था, ताकि सुरक्षाबलों के बड़े वाहनों को निशाना बनाया जा सके। बम निरोधक दस्ते (BDS) ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों बमों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि जवानों की सतर्कता के कारण नक्सलियों की एक बड़ी साजिश विफल हो गई है। साल 2026 के पहले महीने में अब तक 22 नक्सली मारे जा चुके हैं। केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लक्ष्य के तहत इलाके में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान को और तेज कर दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix