February 1, 2026
कुम्हारी में रेलवे कर्मचारी पर अवैध सूदखोरी और जबरन वसूली का आरोप

कुम्हारी में रेलवे कर्मचारी पर अवैध सूदखोरी और जबरन वसूली का आरोप

Jan 29, 2026

कुम्हारी थाना क्षेत्र से अवैध सूदखोरी और जबरन वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। ट्वीनसिटी कुम्हारी निवासी सुमन टंडन (45) ने कुम्हारी रेलवे स्टेशन में पदस्थ रेलवे टीटीई सचिन द्विवेदी पर अपने 20 वर्षीय बेटे लक्ष्य टंडन को उधारी के जाल में फंसाकर भारी ब्याज वसूलने, धमकी देने और जान से मारने की आशंका जताई है। पीड़ित परिवार ने मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बिना जानकारी दिए दी गई रकम, बढ़ता गया कर्ज

पीड़ित सुमन टंडन के अनुसार उनका पुत्र लक्ष्य टंडन वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है और उसकी कोई नियमित आय नहीं है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी रेलवे कर्मचारी ने परिवार की जानकारी के बिना उसे उधारी पर पैसे देने शुरू किए। शुरुआत में यह रकम कम थी, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ते हुए कुल उधार करीब 2 लाख 55 हजार रुपये तक पहुंच गया।


15 प्रतिशत ब्याज और रोजाना भारी जुर्माना

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी द्वारा उधार दी गई रकम पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज लगाया गया। समय पर पैसे न चुकाने पर प्रतिदिन 350 से 750 रुपये तक जुर्माना वसूला गया, वहीं कई बार 1000 रुपये प्रतिदिन तक की पेनल्टी भी लगाई गई।


अब तक लगभग 3.95 लाख रुपये की वसूली का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबाव, डर और धमकियों के चलते लक्ष्य टंडन से अब तक कुल 3 लाख 94 हजार 816 रुपये वसूले जा चुके हैं। इसमें से 3 लाख 1 हजार 166 रुपये फोन-पे के माध्यम से बैंक खाते में और 93 हजार 650 रुपये नगद लिए गए। इसके बावजूद आरोपी द्वारा लगातार और रकम की मांग की जा रही है।


बेटे के व्यवहार में बदलाव से खुला मामला

सुमन टंडन ने बताया कि बेटे के व्यवहार में अचानक बदलाव, गुमसुम रहना, अकेले रहना, डर और चिड़चिड़ापन देखकर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। गहराई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।


रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी से अवैध रूप से वसूली गई अतिरिक्त रकम करीब 1 लाख 39 हजार 816 रुपये वापस करने की मांग की, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।


अन्य लोगों से भी अवैध वसूली का आरोप

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी क्षेत्र के अन्य लोगों से भी इसी तरह ब्याज पर पैसा देकर अवैध वसूली करता है।


पुलिस ने जांच शुरू की

इस मामले में कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर अवैध रूप से वसूली गई रकम वापस दिलाने और बेटे को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix