February 1, 2026
Janjgir-Champa : प्रेमी ने कीचड़ में सिर दबाकर की प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa : प्रेमी ने कीचड़ में सिर दबाकर की प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jan 29, 2026

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरगांव गांव में 27 जनवरी की सुबह एक खेत में 22 वर्षीय युवती पूजा महंत की अर्धनग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रामेश्वर साहू के खेत में कीचड़ में पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि

पुलिस ने शुरुआती जांच में ही हत्या की आशंका जताई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


CCTV फुटेज बना जांच की कड़ी

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तड़के सुबह 4:38 बजे दो युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए। इसके कुछ ही मिनट बाद 4:45 बजे पूजा महंत अकेली मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई।


रात को घर लौटी, सुबह कॉल आने पर निकली बाहर

पुलिस जांच में सामने आया कि पूजा महंत कीरित गांव में आयोजित एक त्योहार में शामिल होकर रात 12 से 1 बजे के बीच घर लौटी थी। उसके पिता ने उसे घर आते देखा था। इसके बाद सुबह करीब 4:45 बजे उसे एक कॉल आया, जिसके बाद वह बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से निकल गई।

सुबह खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जब सुबह पूजा घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह करीब 9 बजे किसान रामेश्वर साहू जब अपने खेत पहुंचा, तो उसने कीचड़ में पूजा की लाश देखी। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।


बॉयफ्रेंड पर गया शक, पुलिस ने हिरासत में लिया

CCTV फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस को पूजा के बॉयफ्रेंड प्रवीण प्रकाश चंद्रा पर शक हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोरिया जिले के पटना से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती और सबूतों के सामने टूट गया।


जुर्म कबूल: शक और जलन में की हत्या

पूछताछ में आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28) ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसे शक था कि पूजा किसी दूसरे युवक से बात करती थी और उसे समय नहीं देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में उसने खेत में पूजा को धक्का दिया और उसका सिर कीचड़ में दबा दिया, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।


आरोपी को भगाने में भाई और दोस्त की भूमिका

ASP उमेश कश्यप ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी को फरार कराने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा (32) और दोस्त केशव चंद्रा (34) ने मदद की। दोनों ने प्रवीण को शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेजा। पुलिस ने पीछा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरगांव गांव के निवासी हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix