
Bhilai: चन्द्रा-मौर्या अंडरब्रिज पर चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला बदमाश गिरफ्तार
भिलाई | भिलाई के चन्द्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरेराह धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन
यह घटना बुधवार की है। सुपेला थाना पुलिस को मुखबिर से फोन पर सूचना मिली कि अंडरब्रिज के पास एक युवक हाथ में बड़ा और धारदार चाकू लेकर उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक विजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने देखा कि एक युवक सरेआम चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था। पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे दबोच लिया।

आरोपी की पहचान
पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रमोद टण्डन (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शांति नगर (वैशाली नगर) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू विधिवत जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्रधान आरक्षक योगेश चन्द्राकर, आरक्षक दुर्गेश सिंह और रविन्द्र बांधव का विशेष योगदान रहा। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वाले और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



