
Raipur Police का एक्शन मोड: स्कूलों-कॉलेजों के बाहर जमावड़ा लगाने वाले ‘छपरी’ युवकों पर डीसीपी नॉर्थ का डंडा
रायपुर (28 जनवरी 2026): राजधानी रायपुर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सार्वजनिक शांति सुनिश्चित करने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीसीपी नॉर्थ जोन के निर्देशन में बुधवार को ‘छपरी’ प्रवृत्ति के युवकों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इन इलाकों में रही पुलिस की पैनी नजर
यह विशेष अभियान मुख्य रूप से उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानों में चलाया गया
- थाना उरला
- थाना खमतराई
- थाना गुढ़ियारी
- थाना पंडरी
- थाना खम्हारडीह

कार्यवाही का मुख्य कारण
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास, विशेषकर पान ठेलों पर, कुछ युवक अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर खड़े रहते हैं। इससे विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था।

डीसीपी नॉर्थ जोन का संदेश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों और बेवजह भीड़ लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



