March 4, 2026
ACB की बड़ी कार्रवाई, दीपका में विद्युत विभाग का सहायक अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, दीपका में विद्युत विभाग का सहायक अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Jan 28, 2026

बिलासपुर/कोरबा | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। बिलासपुर एसीबी की टीम ने कोरबा जिले के दीपका में पदस्थ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

नाश्ता-पानी के नाम पर वसूली 

भ्रष्टाचार का यह मामला एक गरीब किसान की खेती की जमीन से जुड़ा है ग्राम रलिया निवासी किसान श्यामता टंडन ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। श्यामता के मित्र के पिता के नाम पर ग्राम दर्री में कृषि भूमि है, जहाँ सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर लगवाया जाना था। इसके लिए विधिवत आवेदन दिया गया था।

रिश्वत की मांग

सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने मौका निरीक्षण के बाद ट्रांसफार्मर लगाने के सरकारी चालान के अलावा ‘नाश्ता-पानी’ के नाम पर 80,000 रुपये की अवैध मांग की। किसान ने पहले ही 30,000 रुपये दे दिए थे, लेकिन वह शेष 50,000 रुपये नहीं देना चाहता था। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और 28 जनवरी को ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी ने दीपका स्थित अपने कार्यालय में रिश्वत की रकम पकड़ी, एसीबी की टीम ने उसे घेर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। आरोपी सत्येंद्र दिवाकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के अन्य ठिकानों की भी जांच की जा सकती है।

👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix