
दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 150 से अधिक वारंट तामील
दिनांक: 30.06.2025
दुर्ग: जिला दुर्ग में लंबित स्थाई और गिरफ्तारी वारंटों की तामील के लिए दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की दरमियानी रात को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियों की खोजबीन के लिए विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने वारंटियों के ठिकानों और संभावित स्थानों पर दबिश दी।


इस अभियान में कुल 167 वारंट तामील किए गए, जिनमें 112 स्थाई वारंट और 55 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। अभियान के दौरान वारंटियों की सूची तैयार कर, उनके फिंगर प्रिंट लिए गए और डाटा बेस बनाया गया। इस कार्यवाही में जिले के सभी थानों के साथ-साथ एसीसीयू (ACCCU) की टीम ने भी वारंटियों की पतासाजी और धरपकड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशेष रूप से, वैशाली नगर थाना क्षेत्र के एक 10 वर्ष पुराने फरार वारंटी को भी गिरफ्तार कर वारंट तामील किया गया। इस अभियान से जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिली है।

दुर्ग पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित वारंटों की तामील सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



